फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुरातन छात्राओं का हुआ मिलन, गीत-नृत्य से रंग जमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
आरजी पीजी कॉलेज में पुरातन छात्र वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में रविवार को पुरातन छात्र समिति की ओर से वार्षिक पुरातन छात्र वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें 1968 बैच की पुरातन छात्राओं ने अपनी पुरानी यादों को साझा किया। सभी ने गीत और नृत्य प्रस्तुतियों से रंग जमाया।
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी शिमला की चेयरपर्सन डॉ. शशि प्रभा कुमार मुख्य अतिथि रहीं। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक के निर्देशन में यह समारोह हुआ।इसमें संजीवनी महिला संस्थान ने अगले सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं के लिए एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि घोषित की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप जलाकर किया। 1968 बैच की कामना बंसल को सबसे पुरातन छात्रा के रूप में विशेष सम्मान दिया गया। इस दौरान महाविद्यालय की कई सेवानिवृत्त शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया गया। पुरातन छात्र समिति की सचिव प्रो. कुमकुम पारीक ने सभी पूर्व छात्राओं का आभार जताया। वार्षिकोत्सव में पूर्व छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनमें कैट वॉक भी शामिल रहा। प्रेरणा आहूजा और नीरज नटखट ने हरियाणवी गीतों पर प्रस्तुतियां दीं। अन्य प्रतिभागियों ने कठपुतली नृत्य प्रस्तुत किए। कैट वॉक के निर्णायक मंडल में संजीवनी महिला संस्थान की उपाध्यक्ष डॉ. बीना अग्रवाल और सचिव सीमा अग्रवाल रहीं।
विज्ञापन

संचालन डॉ. शुभम त्यागी, निशि जैन और मुक्ता जैन ने किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष डॉ. संगीता कुमार, कोषाध्यक्ष प्रो. नीना बत्रा सहित कई विशिष्ट सलाहकारों और कार्यकारिणी सदस्यों का सहयोग रहा। इस दौरान कई मनोरंजक खेल कराए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें