फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह की जयंती पर मेरठ कॉलेज में होगा पुरातन छात्र सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर मेरठ कॉलेज में अलुमनाई दिवस स्मृतियां-2025 मनाया जाएगा। मेरठ कॉलेज 22 और 23 दिसंबर को 1975 बैच के पूर्व छात्रों की स्वर्ण जयंती और 2000 बैच के पूर्व छात्रों की रजत जयंती का उत्सव मनाया जाएगा। पूर्व छात्रों का डाटा तैयार करने के लिए मेरठ कॉलेज ने पंजीकरण लिंक जारी कर दिया है।
प्राचार्य प्रो. युद्धवीर सिंह ने बताया कि मेरठ कॉलेज की ओर से पुरातन छात्र सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। निर्णय लिया गया है कि महाविद्यालय के गौरव, पूर्व छात्र एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की स्मृति में उनकी जयंती के अवसर पर अलुमनाई दिवस ‘स्मृतियां-2025’ मनाया जाएगा। कार्यक्रम 22 एवं 23 दिसंबर को आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष विशेष रूप से 1975 बैच के पूर्व छात्रों की स्वर्ण जयंती (50 वर्ष) एवं 2000 बैच के पूर्व छात्रों की रजत जयंती उत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेस प्रवक्ता प्रो. चंद्रशेखर भारद्वाज ने कहा कि इन सम्मेलनों में देश-विदेश में फैले सभी महत्वपूर्ण पदों पर सेवा देने पुरातन छात्र पंजीकरण के लिए मेरठ कॉलेज की वेबसाइट meerutcollege.edu.in पर alumni सेक्शन में दिए गए लिंक पर क्लिक करके गूगल फॉर्म भर सकते हैं। इसके साथ ही लिंक https://forms.gle/dLeSJnb4mNRrnTGj8 पर क्लिक करके यह फॉर्म भरना होगा। पिछले वर्ष भी मेरठ कॉलेज के पुरातन छात्र सम्मेलन में लगभग 3500 प्रतिभागी शामिल हुए थे। कार्यक्रम की रूपरेखा, समय-सारणी एवं अन्य विवरण शीघ्र ही साझा किए जाएंगे। इस बार पुरातन छात्र सम्मेलन में 5000 से भी अधिक प्रतिभागी सम्मिलित होंगे। इस ऐतिहासिक महाविद्यालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से लेकर सेना के जवान तक राष्ट्र को दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें