फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंकरखेड़ा के बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या   

Tue, 27 Jun 2017 03:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरोaccident
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कंकरखेड़ा के बुजुर्ग की शामली के झ़िझाना में रिश्तेदार के यहां गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।  
विज्ञापन

कंकरखेड़ा के मोहल्ला चौक निवासी हरभजन सिंह (75) की बेटी राजेश्वरी के ननदोई झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव सेवापुर में रहते हैं। राजेश्वरी दिल्ली के विवेक विहार में रहती हैं और पीएनबी में प्रबंधक हैं। दो दिन पूर्व हरभजन और राजेश्वरी सेवापुर गांव में अपने रिश्तेदार कुंजबिहारी के यहां आए थे। कुंज बिहारी के बेटे दीपक से उनका रुपयों के लेनदेन का विवाद चल रहा है। सोमवार सुबह करीब चार बजे घर में सोते समय गोली मारकर हरभजन की हत्या कर दी गई। हरभजन को सीने पर गोली मारी गई। 
थाना प्रभारी झिंझाना भगवत सिंह ने बताया कि हरभजन की पुत्री राजेश्वरी ने कुंज बिहारी के बेटे दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें लेनदेन के विवाद पर हत्या करना बताया है। पुलिस ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है।  उधर, दोपहर में कंकरखेड़ा से हरभजन का पौत्र उद्धबोध और दामाद वीरेंद्र झिंझाना थाने पहुंचे। उद्धबोध ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बुआ राजेश्वरी और हत्यारोपी दीपक के बीच संबंध हैं, जिसके चलते उसके दादा हरभजन की हत्या की गई है। उद्धबोध का कहना था कि पुलिस ने जानबूझकर मामले में जल्दबाजी करते हुए राजेश्वरी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली, जबकि उनके आने का इंतजार करना चाहिए था। पुलिस ने इस तहरीर को भी जांच में शामिल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहक सेवा केंद्र चलाता था दीपक 

राजेश्वरी पति वीरेंद्र से
विवाद चलने के कारण दो साल से अलग रहती है। वहीं, हत्यारोपी दीपक रिश्तेदारी का कनेक्शन होने के चलते इस परिवार के संपर्क में आया था। उसने दिल्ली में पीएनबी का ग्राहक सेवा केंद्र भी खोला। इसके अलावा एक कार खरीदने को लेकर भी विवाद सामने आया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें