इसके बाद किसी तरह ट्रक में लगी आग बुझाई गई, लेकिन तब तक ट्रक माल समेत जल चुका था। ग्रामीणों ने डीएम और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग की। इसके बाद एसडीएम कैराना डॉक्टर अमित पाल शर्मा, सीओ कैराना राजेश तिवारी और तहसीलदार कैराना मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को मुआवजे का आश्वासन देकर किसी तरह समझाकर शांत किया।
इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि मृतक के पुत्र चंद्रपाल ने ट्रक चालक शारिक निवासी झिंझाना के खिलाफ दी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/