फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल के 'खेल' में नहीं लिखा मुकदमा, कैसे टूटेगा नेटवर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
तेल चोरी में नहीं लिखा मुकदमा
विज्ञापन

मेरठ। टैंकरों से पेट्रोल और डीजल चोरी के मामले में पुलिस ने 24 घंटे बाद भी मुकदमा नहीं दर्ज किया है। एक आरोपी पकड़े जाने के बाद भी कार्रवाई शून्य है। आपूर्ति विभाग भी कार्रवाई के नाम पर लीपापोती में लगा है।
टीपीनगर पुलिस और सप्लाई विभाग ने बुधवार को पूठा गांव में टैंकरों से पेट्रोल-डीजल चोरी करते आरोपी लाखन सिंह को पकड़ा था। पुलिस का दावा था कि चोरी का 10 हजार लीटर पेट्रोल व डीजल एक खराब टैंकर से बरामद हुआ। आरोपी ने बताया कि वह तीन टैंकरों का मालिक है। उसके पास डुप्लीकेट चाबी रहती है, जिससे वह तेल चोरी करता है। पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा आपूर्ति विभाग की ओर से दर्ज कराया जाएगा। आपूर्ति विभाग डीएम की अनुमति के बाद ही मुकदमा दर्ज करा पाएगा। ऐसे में दोनों विभागों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे टूटेगा चोरों का नेटवर्क
तेल चोरों का बड़ा नेटवर्क है। अकेला लाखन सिंह ही टैंकरों से तेल चोरी करने वाला नहीं है। पूठा गांव में कई लोग इस धंधे में लिप्त हैं। पुलिस और प्रशासन की ढीली कार्रवाई के चलते तेल चोरों का नेटवर्क टूटना मुश्किल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें