फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योगों की समस्याओं के समाधान के लिए हर 10 दिन में आएंगे अधिकारी : अमरेश पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन
परतापुर इंडस्ट्रियल एस्टेट मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित चाय पर चर्चा कार्यक्रम में उद्यमियों की समस्याओं और औद्योगिक विकास पर गहन मंथन हुआ। इस दौरान नवनियुक्त उपायुक्त उद्योग अमरेश पांडेय ने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि उद्योगों को उनका पूरा सहयोग मिलेगा। कहा कि उद्योगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अब हर 10 दिन में एक अधिकारी उद्योग मंदिर आएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता निपुण जैन और संचालन उपाध्यक्ष राजीव सिंघल ने किया। चर्चा के दौरान उद्यमियों ने वर्तमान में आ रहीं कई बड़ी चुनौतियों को उपायुक्त के सामने रखा। बताया कि कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के कारण उत्पादन पर असर पड़ रहा है। परिवहन और माल ढुलाई में भी बाधाएं आ रही हैं। इसके अलावा काफी समय से लंबित पड़े सब्सिडी के मामले, विभिन्न विभागों से समन्वय की कमी भी बड़ी चुनौती है।
पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार उद्यमियों के बीच पहुंचे उपायुक्त उद्योग अमरेश पांडेय ने कहा कि लंबित सब्सिडी मामलों का निस्तारण उनकी पहली प्राथमिकता होगी। सहायक आयुक्त दिनेश कुमार ने उद्यमियों को उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विशेष रूप से मशीन अपग्रेडेशन योजना, जेनरेटर सब्सिडी और एग्जीबिशन सब्सिडी पर प्रकाश डाला और उद्यमियों की शंकाओं का समाधान किया।
विज्ञापन

पूर्व अधिकारियों के कार्यों की सराहना

अध्यक्ष निपुण जैन ने पूर्व उपायुक्त उद्योग दीपेंद्र कुमार के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि मेरठ महोत्सव, इंडस्ट्री समिट और औद्योगिक विकास में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमरेश पांडेय के नेतृत्व में उद्योग बंधु के माध्यम से समस्याओं का प्रभावी समाधान होगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्यमी शामिल हुए जिनमें प्रमुख रूप से राहुल गुप्ता, राजेश गोयल, राजकुमार कंसल, अमित जैन, मनोज शर्मा, राकेश भल्ला, पंकज जैन, शलभ सिंघल, संजीव मित्तल और नवीन सिंघल मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन गरिमामय ढंग से राष्ट्रगान के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें