फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं से फीडबैक ले अधिकारी : श्रीकांत शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बिजली आपूर्ति और बिलिंग व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे हर महीने स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं का फीडबैक लेना सुनिश्चित करें कि उन्हें कोई दिक्कत तो नहीं है। उनकी परेशानी का तत्काल निस्तारण करें।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि सबसे ज्यादा शिकायत स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं की मिल रही हैं। इसके अलावा उन्होंने शेड्यूल अनुसार बिजली आपूर्ति करने तथा लाइन लॉस का स्तर 15 फीसदी से कम पर लाने पर जोर दिया। शर्मा ने कहा कि जब तक बिजली चोरी पर प्रभारी अंकुश नहीं लगेगा तब तक 24 घंटे आपूर्ति नहीं की जा सकती है। उन्होंने बिलिंग व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। कहा कि बिलिंग एजेंसियों की शिकायत मिल रही है कि उपभोक्ताओं को गलत रीडिंग के बिल भेजे जा रहे हैं। एजेंसियां अपने को सुधार लें वरना कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं को समय से बिल उपलब्ध कराने और जीरो टोलरेंस पर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी डिस्कॉम के एमडी और निदेशकों को निर्देश दिए कि वे क्षेत्र में निकलकर उपभोक्ताओं से सीधा संवाद करके उनकी परेशानी जाने और निस्तारण कराएं। इस अवसर पर पीवीवीएनएल के एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी समेत सभी निदेशक और मुख्य अभियंता मौजूद रहे।
बिजली चोरी करते 28 पकड़े
मेेेेरठ। एसडीओ घंटाघर योगेंद्र कुमार और विजिलेंस इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने सोमवार को रेलवे रोड और पीएल शर्मा अस्पताल क्षेत्र में अभियान चलाकर 28 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। योगेंद्र कुमार ने बताया कि इनके खिलाफ एंटी थेप्ट थाना कंकरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बिजली चोरी रोकने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। अभियान में अवर अभियंता सुनील कुमार और संजय कुमार भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें