फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की समस्या को प्राथमिकता से लें अधिकारी : मनीषा अहलावत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। राज्य महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत ने बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में महिलाओं से जुड़े मामले की जनसुनवाई की। इसमें पुलिस के नौ प्रकरण प्राप्त हुए। उन्होंने सभी मामलों में संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि महिलाओं की समस्या के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्राथमिकता पर लेकर महिलाओं को न्याय दिलाना सुनिश्चित करें। महिलाओं से खुलकर अपनी बात रखने को कहा और भरोसा दिलाया है कि आयोग हर संभव मदद करेगा।
अहलावत ने कहा है कि महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में पुलिस अधिकारी त्वरित कार्रवाई करें और पीड़िता को सुरक्षा का पूरा भरोसा दें। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों से कहा कि किसी भी शिकायत को लंबित न रखें, बल्कि समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह, महिला थाना की एसआई राखी शर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव, जिला मिशन कोऑर्डिनेटर महिला एवं बाल विकास विभाग खुशबू शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें