फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मंदिर में हुई चोरी का जल्द खुलासा करें अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर पर 13 फरवरी को हुई चोरी की घटना को लेकर प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर में शनिवार को बैठक आयोजित की गई। कैलाश पर्वत मंदिर से दो अष्ट धातु की मूर्ति व अन्य सामान चोरी होने पर प्रशासन द्वारा अभी तक घटना का खुलासा नहीं होने पर तीर्थ क्षेत्र कमेटी के पदाधिकारियों ने रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के महामंत्री मुकेश जैन ने बताया कि कैलाश पर्वत मंदिर पर दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हुई। जिसमें पुलिस प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया था कि बहुत जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। परंतु 72 घंटे के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई। इससे जैन समाज में काफी आक्रोश है। कहीं ऐसा न हो कि जैन समाज को अहिंसक आंदोलन करने के लिए मजबूर न होना पड़े। क्षेत्र के महामंत्री मुकेश जैन के नेतृत्व में पुनः एक बार प्रशासन से सख्त कार्रवाई के लिए मिलने का निर्णय लिया। तीर्थ क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष जिवेंद्र जैन ने बताया कि प्रशासन से पुनः अनुरोध है कि शीघ्र से शीघ्र इस दुर्भाग्य पूर्ण घटना का खुलासा कर और पूज्यनीय मूर्तियों की बरामदगी करवाए। बैठक में क्षेत्र के कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन, सुनील जैन, प्रवीण जैन, राजेंद्र जैन, विनय जैन, महाप्रबंधक मुकेश जैन, अतुल जैन, उमेश जैन, कमल जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें