फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगायात्रा की तैयारी में जुटें अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगायात्रा की तैयारी में जुटें अफसर
विज्ञापन

मेरठ। 27 से 31 जनवरी के बीच शुरू होने वाली गंगायात्रा के संबंध में विकास भवन सभागार में शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहन ने सभी विभागों के विभागाध्यक्षों से तैयारी पूरी करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि गंगा नदी के 1025 किमी की दूरी प्रतिदिन 205 किमी के हिसाब से पांच दिनों में पूरी की जाएगी। इस यात्रा का शुभारंभ बिजनौर से किया जाएगा। वहीं, यात्रा कानपुर में जाकर समाप्त होगी।
विज्ञापन

गंगायात्रा के सफल कार्ययोजना के लिए जलशक्ति विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। इसके अलावा परिवहन, पंचायती राज विभाग, पर्यावरण, पर्यटन, संस्कृति, शिक्षा, स्वास्थ्य, युवा कल्याण एवं खेलकूद आदि विभाग शामिल हैं। ईशा दुहन ने निर्देश दिए कि गंगा के तटवर्ती क्षेत्र में पडने वाले सभी नगर निकायों व ग्राम पंचायतों को ओडीएफ प्लस किया जाए। नगर निकायों और ग्राम पंचायतों में पॉलीथिन के प्रयोग पर पूर्णतया प्रतिबंध किया जाए। वहीं, नगर निकायों के अंतर्गत गंगा तट के किनारे समुचित स्थल को चिह्नित कर पार्क के रूप में विकास किया जाए। जहां लोगों को मॉर्निंग वॉक एवं ओपेन जिम की सुविधा उपलब्ध हो। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान स्टीमर या नौकायान से दूरी तय की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजकुमार, जिला वन अधिकारी अदिति शर्मा, पीडीडीआरडीए भानू प्रताप सिंह, अध्यिासी अभियंता ड्रेनेज खंड ध्रुव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें