फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ कॉलेज में शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
- शिक्षक हितों की रक्षा और समस्याओं के समाधान का संकल्प लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ कॉलेज शिक्षक संघ (मैक्टा) की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मेरठ कॉलेज में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. अशोक कुमार ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार राठी, महामंत्री डॉ. नीरज कुमार, संयुक्त सचिव प्रो. सीमा रानी सहित सभी पदाधिकारियों और संकाय प्रतिनिधियों को पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाई।
चुनाव परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद पर प्रो. अनिल कुमार राठी, महामंत्री पद पर डॉ. नीरज तोमर और संयुक्त सचिव पद पर प्रो. सीमा रानी निर्वाचित हुई थीं। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर प्रो. आभा अवस्थी, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की सचिव डॉ. श्वेता जैन, शैक्षणिक गतिविधियों के सचिव प्रो. पवन कुमार और खेल एवं एथलेटिक गतिविधियों के सचिव डॉ. सुधीर मलिक चुने गए थे।
विज्ञापन

संकाय प्रतिनिधियों में कला संकाय से डॉ. दिनेश कुमार, वाणिज्य संकाय से प्रो. पंकज कुमार भारती, विज्ञान संकाय से डॉ. निधि सिंह, शिक्षा संकाय से प्रो. सीमा शर्मा और विधि संकाय से डॉ. अशोक कुमार शर्मा निर्वाचित हुए। प्राचार्य प्रो. नीरज कुमार ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षक संगठन महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, शिक्षकों के सम्मान और संस्थान के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार राठी ने कहा कि संगठन शिक्षकों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्धता से कार्य करेगा। महामंत्री डॉ. नीरज कुमार ने कहा कि नई कार्यकारिणी सभी शिक्षकों को साथ लेकर पारदर्शिता, संवाद और सामूहिक सहभागिता के आधार पर काम करेगी। कार्यक्रम में उपचुनाव अधिकारी प्रो. नरेंद्र प्रताप सिंह और प्रो. दीपक वर्मा, मीडिया प्रभारी प्रो. चंद्रशेखर भारद्वाज सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें