मकर सक्रांति पर प्रसाद वितरित करते हुए। (फलावदा)
फलावदा। कस्बे के अटल चौक पर संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन के तत्वावधान में मकर संक्रांति के पर्व के उपलक्ष में हवन में आहुति दी गई और गोवंशों को गुड़, चना, तिल व फलों का भोग लगाते हुए पूजन किया। अटल चौक पर राहगीरों को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। इस शुभ अवसर पर एकता, सेवा और समर्पण के साथ समाज व राष्ट्र की प्रगति के लिए संकल्प लिया। वहीं कस्बे के गडीना मार्ग पर स्थित चामुंडा महामाई मंदिर परिसर में राहगीरों को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष अश्वनी बिशनोई, अजय शर्मा, कृष्णगोपाल उर्फ पप्पू सैनी, मनोज जाटव, आचार्य बृजमोहन बिशनोई, मास्टर अरुण बिशनोई, विजय बिशनोई, प्रधानाचार्य सुबोध कुमार आदि उपस्थित थे।