फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मकर संक्रांति पर्व पर श्रद्धा पूर्वक मनाया

विज्ञापन
सुभाष बाजार में मकर संक्रांति पर खिचडी का प्रसाद वितरित करते हुए। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। क्षेत्र में मकर संक्रांति का महापर्व श्रद्धापूर्वक आस्था के साथ मनाया गया। जगह-जगह खिचड़ी के प्रसाद का वितरण हुआ। सुभाष बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पास मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी का प्रसाद के रूप में वितरण किया गया। समाजसेवी गोपाल गुप्ता ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी बांटने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय हिंदू परिषद किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष चौधरी रविंद्र सिंह, सुभाष चंद गाब्बा, चौधरी रजनीश रोहल, अंकुर सैनी (राजा), नीरज गोयल, हर्ष गुप्ता, सुनील, राकेश, अजय, अपूर्व रस्तोगी, हरिओम शर्मा आदि उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर खिचड़ी बांटी और लोगों को मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दीं। रामबाग में भी श्रद्धालुओं ने खिचड़ी का वितरण किया। श्री शिव मंदिर गुड मंडी में भी खिचड़ी का वितरण किया। इस मौके पर अमिता गुप्ता, अंजू शर्मा, सौरभ शर्मा, राजेश अग्रवाल, निखिल गुप्ता, रामबीरी, अमिता रस्तोगी व सरोज बाला आदि उपस्थित रहीं।

सुभाष बाजार में मकर संक्रांति पर खिचडी का प्रसाद वितरित करते हुए। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें