फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: उदय होते सूर्य को दिया अर्घ्य, छठ मइया की पूजा की

Tue, 21 Nov 2023 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
- नहराें के घाटों पर वेदियों पर विधि विधान से हुई पूजा-अर्चना
विज्ञापन

- श्रद्धाभाव से संपन्न हुआ छठ पर्व, गूंजे छठ मइया के जयकारे

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। छठ पर्व श्रद्धाभाव से संपन्न हो गया। नहरों के घाटों पर पूर्वांचलवासियों की भीड़ रही। वेदियाें पर विधि विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात उदय होते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ मइया की आराधना कर व्रत खोला। छठ मइया के जयकारों से वातावरण भक्तिमय में हो गया।
सोमवार की सुबह चार बजे से ही मानकमऊ स्थित पूर्वी यमुनानहर के घाट पर बड़ी संख्या में पूर्वांचलवासी एकत्र होना शुरू हो गए। छठ पूजा सेवा समिति के तत्वावधान में कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र और महापौर डॉ. अजय कुमार तथा जिलापूर्ति अधिकारी मनीष कुमार ने पहुंचकर पूर्वांचलवासियों के साथ पूजा-अर्चना कर छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

महिलाओं, बच्चों और पुरुषों ने घाट पर बनाई वेदियों पर फल, सब्जी, मिठाई रखकर और दीप जलाकर आराधना की। तत्पश्चात उदय होते सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ मइया की आरती उतारी गई और दीपदान किया। इस दौरान रामाशंकर सिंह, पवन कुमार, संतोष कुमार शाह, सुरेश यादव, राजीव रावत, राकेश कुमार, संजय कुशवाह मौजूद रहे।
उधर, पांवधोई नदी के घाट पर भी सुबह से भीड़ लग गई। पूर्वांचल कल्याण सभा द्वारा किए कार्यक्रम में श्रद्धाभाव से छठ मइया की पूजा की गई। इसके साथ ही उदय होते सूर्य को नदी में खड़े होकर लोगों ने अर्घ्य दिया। इस दौरान सभा के जिलाध्यक्ष दानिश आजम, दशरथ गिरी, अनिल पोद्दार, इंद्रजीत गोस्वामी, मुकेश गिरी, गुड्डू गोस्वामी, श्याम बहादुर मौजूद रहे।
- भजनों से भक्तिमय बना रहा वातावरण
नहरों के घाटों पर छठ मइया के भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। पूर्वांचलवासियों में पर्व को लेकर भारी उत्साह नजर आया। पर्व संपन्न होने पर लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
- आतिशबाजी चलाकर जाहिर की खुशी
नहरों के घाटों पर पूजा-अर्चना करने पहुंचे लोगों ने आतिशबाजी चलाकर भी खुशी जाहिर की। इसके साथ ही सूर्य उदय होने से पहले घाट रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाते हुए दिखे। पूजा अर्चना करते हुए लोगाें ने खूब फोटो खींचे। युवा सेल्फी लेने को उत्साहित रहे।
विज्ञापन

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
घाटों पर पुलिस-प्रशासन की ओर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए। घाटों पर और नहरों की तरफ जाने वाले मार्गों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। इसके साथ ही पुलिस टीमें गश्त करती रहीं। दोपहर 12 बजे तक रूट डायवर्जन प्लान लागू रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें