फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: ऑनलाइन स्टडी के दौरान छात्राओं के व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजी आपत्तिजनक फोटो व वीडियो

Sun, 30 Aug 2020 01:30 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

  • स्कूल के प्रबंधक और अभिभावकों ने की कार्रवाई की मांग
  • पुलिस ने शुरू की जांच, अलग ग्रुप बनाकर भेजी गई फोटो
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में बड़ौत के एक स्कूल में ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान हाईस्कूल की बायोलॉजी की छात्राओं के व्हाट्सएप ग्रुप पर किसी ने आपत्तिजनक फोटो व वीडियो भेज दिए। इस संबंध में स्कूल की प्रबंध समिति और अभिभावकों ने कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बता दे कि नगर के एक स्कूल द्वारा कोरोना के चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित ना हो, इसके लिए ऑनलाइन पढ़ाई की शुरूआत दो माह पूर्व कराई थी। विषय वार छात्र-छात्राओं के अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए। इस दौरान हाईस्कूल की बायोलाजी की छात्राओं के एक ग्रुप पर दो दिन से आपत्तिजनक फोटो व वीडियो भेजी जा रही थी।

शनिवार को नाराज अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। इसके बाद कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल अजय शर्मा का कहना था कि छात्राओं के ग्रुप पर अशील फोटो व वीडियो भेजने की शिकायत प्राप्त हुई है, मामले को गंभीरता से लेते हुए दिखवाया जा रहा है। शुरूआती जांच पड़ताल में पता चला कि किसी ने एक अलग ग्रुप बनाकर ये सभी फोटो व वीडियो भेजी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें