फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिछड़ गए दो दोस्त: दर्दनाक हादसे में एक की मौत और दूसरा घायल, हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे थे दोनों

Tue, 02 Aug 2022 08:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

दो दोस्त हरिद्वार से गंगा जल लेकर लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में एक दोस्त की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। जानिए आखिर हादसे में कैसे गई जान।
विज्ञापन
सड़क हादसा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर के पास हरिद्वार से गंगा जल लेकर स्कूटी पर लौट रहे दो दोस्तों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे स्कूटी पर पीछे बैठे दिल्ली निवासी सौरभ की मौत हो गई, जबकि उनके दोस्त मयंक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की।

विज्ञापन


दिल्ली के रहने वाले मयंक और सौरभ हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे थे। मयंक स्कूटी चला रहा था, जबकि सौरभ पीछे बैठा था। रास्ते में भोजपुर के पास प्यास लगी तो पानी पीने के लिए रुकने के लिए ब्रेक मारे। इसी दौरान किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हाईवे पर पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस में डालकर मयंक को उपचार के लिए भर्ती कराया, जबकि दूसरे साथी सौरभ की मौत हो गई।

सड़क हादसे में कार सवार घायल, भर्ती
भोजपुर के कलचीना गांव के पास किसी वाहन ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार चला रहे मुजफ्फरनगर निवासी विक्रम चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गंगा के जलस्तर ने मचाई तबाही:  अप्रोच रोड पर पानी का प्रलय, सभी वादे हुए धराशायी, संकट में ग्रामीण
विज्ञापन


विक्रम चौधरी अपने रिश्तेदार मनोज और ज्ञानेंद्र के पास मिलने के लिए कार से जा रहे थे। इस दौरान भोजपुर के पास जैसे ही पहुंचे तो किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। बाद में पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी जुटाई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें