फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मानपुर में तालाब की जमीन पर कब्जे से जलभराव

विज्ञापन
गांव मानपुर के लोग जलभराव की समस्या से निजात के लिए एसडीएम से मिलते हुए। (मवाना)
विज्ञापन
- ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मानपुर गांव में तालाब के पानी की निकासी बाधित होने से गांव में जलभराव और संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों द्वारा जोहड़ी की जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने के कारण नाले का निर्माण कार्य रुक गया है। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और नाला खुदवाकर जल निकासी कराने की मांग की है।
गांव मानपुर निवासी ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह को दिए पत्र में बताया कि गांव के बीच स्थित तालाब के जल निकासी के लिए जोहड़ी तक करीब 300 मीटर नाला खोदे जाने का कार्य तहसील स्टाफ द्वारा 8 जुलाई को निशानदेही कराकर शुरू कराया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही दबंग किस्म के कुछ लोगों ने जोहड़ी संख्या 111 की जमीन पर जबरन अवैध कब्जा कर रखा है। बीते 10 जुलाई को जब हल्का लेखपाल गांव में उक्त जोहड़ी को खाली कराने पहुंचे थे तो आरोपी पक्ष ने लेखपाल व ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की और धमकी देते हुए कब्जा खाली करने से साफ इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी लोगों के घरों में भर रहा है, जिससे ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है। गांव में संक्रामक बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने एसडीएम से मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और नाले का निर्माण कार्य पूरा कराकर राहत दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बीडीओ और लेखपाल को फोन कर मामले की जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। शिकायत करने वालों में सुमित पहलवान, अजय, कपिल, ब्रजपाल सिंह, मान सिंह, संजय सिंह, बब्बू, रामबीर सिंह, राजकुमार, मयंक, देवी सिंह, धर्मेंद्र, सुभाष, बचन और रमेश समेत अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

गांव मानपुर के लोग जलभराव की समस्या से निजात के लिए एसडीएम से मिलते हुए। (मवाना)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें