फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दोस्त की पत्नी के अश्लील वीडियो किए वायरल, पति ने छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने आरोपी के खिलाफ लिसाड़ी गेट थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक युवक ने दोस्त के दांपत्य जीवन में दरार पैदा कर उसकी पत्नी को प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपी ने पीड़िता का वीडियो बना लिया। महिला का अपने पति से समझौता हुआ तो आरोपी ने उसके वीडियो वायरल कर दिए। इसके बाद पति ने महिला को छोड़ दिया। महिला ने आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसका पति से विवाद चल रहा था। पति के एक दोस्त ने इसका फायदा उठाया और उसके साथ नजदीकी बढ़ा लीं। आरोपी ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर वीडियो बना लिए। अब पति के साथ उसका समझौता हुआ तो आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिए। पति के पीड़िता को घर से निकालने के बाद पुलिस से शिकायत की गई। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें