फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की मां दुर्गा की आपत्तिजनक तस्वीर, हंगामा

Wed, 09 Oct 2019 01:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मलदहिया कामायनी में स्थापित दुर्गा पूजा प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के रोहटा थानाक्षेत्र के गांव थिरोट में एक वर्ग के युवक ने मां दुर्गा की आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। इसका पता चलने पर हिंदू संगठनों में रोष फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने आनन फानन में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार थिरोट गांव निवासी युवक आमिर पुत्र अलीशेर ने मां दुर्गा की तस्वीर से छेड़छाड़ करने के बाद गांव के गौरव पुत्र रामटेक के मोबाइल पर शेयर कर दी। यह जानकारी हिंदू समाज के लोगों को लगी तो उनमें रोष और गुस्सा फैल गया।

हिंदू समाज के लोग इकट्ठा होकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण थानाध्यक्ष धनवीर सिंह ने तुरंत रजनीश पुत्र बेगराज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपी आमिर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस हिंदू संगठनों को समझा बुझाकर शांत किया। कुछ देर बाद कुछ लोग आरोपी की सिफारिश में थाने आ पहुंचे। पुलिस ने उन्हें वहां से भेज दिया। इसके बाद हिंदू समाज के लोग वापस चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें