- गणपति महोत्सव के अंतिम दिन भजन संध्या में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। हिंदू युवा संगठन के तत्वावधान में रामलीला मैदान स्थित पंडाल में चल रहे 10वें गणपति महोत्सव का शुक्रवार को भव्य समापन हो गया। महोत्सव के अंतिम दिन भजन संध्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरा पंडाल भक्ति और श्रद्धा के रंग में सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम की शुरुआत वृंदावन से आई प्रसिद्ध भजन गायिका आरोही राघव ने भगवान गणेश की वंदना से की। उन्होंने कृपा बरसाना ओ बरसाने वाली, गुलाम तेरो बनवारी, राधे-राधे जैसे संकीर्तन प्रस्तुत कर माहौल को वृंदावन व बरसाना सा भक्तिमय बना दिया। इनके बाद हस्तिनापुर से आईं सिंगर रिंकी कश्यप ने अपने मधुर भजनों के माध्यम से गणपति बप्पा का गुणगान कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पंडाल में मौजूद लोग देर रात तक भक्ति में झूमते रहे।
अवि तिलकधारी की टीम द्वारा प्रस्तुत की गई तीन हनुमान जी की झांकी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस जीवंत प्रस्तुति ने पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरधना विधायक अतुल प्रधान, विपिन चौधरी, गौरव ललित गुर्जर, सभासद सोनू त्यागी, सागर जैन, नमन जैन, राजीव सिंह, रिंकू जाटव, अमित ठाकुर समेत कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
शनिवार को निकलेगी शोभायात्रा, होगा विसर्जन
आयोजक अमन गुप्ता ने बताया कि शनिवार को गणपति बप्पा की भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए दौराला रोड स्थित गंगनहर पहुंचेगी, जहां विधिवत विसर्जन किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दीपक शर्मा व मुकेश दीवाना ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अमन गुप्ता, ललित गुप्ता, अनिकेत गुप्ता, अनिल गुप्ता, आयुष गुप्ता, राजू जाटव, गौरव ठाकुर, अंकित बाली, बॉबी गौतम, मनजीत, आशीष विश्वकर्मा, ओम गुप्ता, राकेश निगानिया, वंश गुप्ता, देव पुष्पक, रजत गोयल, लक्ष्मण अग्रवाल, अंकुर गुप्ता, अजय सैनी, कृष्ण प्रजापति, प्रीतम सैनी, अनिल विश्वकर्मा, प्रदीप प्रजापति आदि का योगदान रहा।
सरधना। रामलीला मैदान में आयोजित गणेश महोत्सव में आरती में शामिल हुए सपा विधायक अतुल प्रधान। आयो