रोहटा ब्लॉक के गांव में बच्चे का वजत करतीं आशाएं।
- फोटो : SARDANA
रोहटा(मेरठ)। ब्लॉक में मंगलवार को कौशल पखवाड़े की शुरूआत की गई। इस मौके पर आंगनवाड़ी वर्करों ने घर-घर जाकर पांच माह तक के बच्चों का वजन करके कुपोषण दूर करने के लिए पोषण माह की शुरुआत की गई। इस मौके पर रोहटा ब्लॉक के बाल विकास परियोजना अधिकारी अतेंद्र कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
बाल विकास परियोजना अतेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पोषण पखवाड़े की शुरूआत सभी आंगनवाड़ी केंद्र पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों की वजन करके पोषण पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्रों पर किशोरी व कुपोषित बच्चों को पुष्ट बनाने के लिए पोषण पखवाड़े की शुरूआत में जानकारी देकर इसे दूर करने पर बल दिया जाएगा। पोषण आहार आदि वितरित करते पोषित बच्चों की कमी दूर की जाएगी। आंगनवाड़ी केंद्रों व पंचायत घरों व प्राथमिक विद्यालयों में पोषण वाटिका स्थापित की जाएगी। जिसमें आंगनवाड़ी केंद्र में स्कूली बच्चों को स्थानीय स्तर पर ही फल-सब्जियां आदि पोषक वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ताकि कुपोषित बच्चों की देखभाल की जा सके। बाल विकास परियोजना अधिकारी अतेंद्र कुमार ने बताया कि जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह के निर्देश पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने घर-घर जाकर जीरो से 5 वर्ष तक के बच्चों का वजन लिया और उन्हें की श्रेणी निर्धारित करके कुपोषित बच्चों की देखभाल का जिम्मा लिया।