दवाओं से पूरी कर रहे कमी
खाद्य पदार्थों में पोषक तत्व कम होने से उनकी भरपाई दवाइयों से करनी पड़ती है। मरीजों को विटामिन, मिनरल्स, आयरन की दवाइयां लिखनी पड़ती हैं ताकि उनके शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी हो सके।
- डॉ. वीके बिन्द्रा, फिजीशियन
खाने को ज्यादा न पकाएं
फलों व सब्जियों की गुणवत्ता में कमी आई है। अगर संभव हो तो किचन गार्डन बनाएं। टमाटर, पुदीना, धनिया, लौकी खुद उगाएं। खाने को कम पकाएं। ज्यादा पकाने में विटामिन सी, बी व फोलिक एसिड सब्जियों से निकल जाते हैं। तेज धार वाले चाकू से सब्जी और फल काटें। कम पानी में खाना पकाएं।
- डॉ. भावना गांधी, डायटीशियन-न्यूट्रिशन एक्सपर्ट
थोड़ा थोड़ा करके खाएं
अगर आप खूब खाते-पीते हैं। इसके बावजूद शरीर में पोषक तत्वों की कमी है तो जान लीजिए कि कमी आपके खाने में है। सब्जियों और फलों को अच्छी तरह धोकर खाएं। आटे को अच्छी तरह से गूथें। गूथने के बाद उसे फ्रीज न करें। एक साथ भरपेट खाने के बजाय थोड़ा-थोड़ा करके खाएं।
- गुंजन दहिया, डायटीशियन-न्यूट्रिशन एक्सपर्ट
कच्ची सब्जियां खाएं
सब्जियां कच्ची खाना शरीर के लिए स्वास्थवर्धक होता है। ताजा पकाया हुआ भोजन ही खाएं। बासी खाना पोषक तत्वों को खो देता है, जो सेहत के लिए हानिकारक है। थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाने से मेटाबॉलिजम यानी उपापचय की दर में वृद्धि होती है। इससे ब्लड शुगर भी स्थिर रहता है।
- डॉ. निव्या विकल, डायटीशियन-न्यूट्रिशन एक्सपर्ट
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/