फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तीमारदारों से मारपीट मामले में नर्सिंग होम संचालक गिरफ्तार, आठ नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गढ़ रोड स्थित शिव शांति नर्सिंग होम के संचालक नासिर को तीमारदारों से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई नवजात शिशु के पिता नीरज की शिकायत पर की गई है। पुलिस ने इस मामले में आठ नामजद और दस से बारह अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
पचगांव पट्टी अमर सिंह निवासी नीरज ने अपने नवजात बेटे को उपचार के लिए शिव शांति नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। बच्चे को आराम न मिलने पर नीरज ने उसकी छुट्टी कराने को कहा। इस पर संचालक नासिर ने नीरज और उसके परिजनों के साथ बदसलूकी की और गाली-गलौज की। नासिर ने अपने लॉटस नर्सिंग होम से अन्य लोगों को बुलाया। इन लोगों ने नीरज और उसके परिवार के साथ मारपीट की और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। मारपीट की यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। नीरज ने भावनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि भावनपुर थाना पुलिस ने नीरज की रिपोर्ट के आधार पर नासिर, उसके भाई आमिर, लॉटस नर्सिंग होम के मैनेजर जुबैर सहित आठ लोगों को नामजद किया है। दस से बारह अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। इन सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। नासिर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


यह था मामला
नीरज की पत्नी सोहनवती उर्फ सोनी ने बुधवार को एक नवजात बेटे को जन्म दिया था। नवजात की तबीयत बिगड़ने पर उसे शिव शांति नर्सिंग होम रेफर किया गया था। नीरज ने बच्चे के इलाज का सात हजार छह सौ रुपये का बिल भी जमा कराया था। इसके बावजूद नासिर ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। नोकझोंक बढ़ने पर नासिर ने जुबैर सहित बीस लोगों को हथियारों के साथ बुलाया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें