मेरठ। महिला जिला अस्पताल में फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नर्स दिवस मनाया गया। अस्पताल अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी सिंह ने कहा कि नर्सें चिकित्सा सेवाओं की रीढ़ हैं। जैसे डॉक्टर के बिना चिकित्सा अधूरी है, उसी तरह नर्स के बिना भी मरीज को पूरी राहत नहीं मिल सकती। नर्सों की देखभाल और सेवा ही गंभीर मरीजों को भी जल्द राहत प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि सभी नर्सें गंभीरता से अपना काम कर रही हैं। इस दौरान सभी नर्सों को पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। इस मौके पर डॉ. योगिता कर्वल, नर्सिंग इंचार्ज मंजू, स्वाती, राखी आदि मौजूद रहीं। संवाद