मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग की नर्सिंग अधिकारी रुचि घिल्डियाल और सुचेता लिंगवाल को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस समारोह में अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें नवजात एवं बाल स्वास्थ्य सेवाओं में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला। नवजात शिशु विभाग, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज नई दिल्ली द्वारा समारोह का आयोजन हुआ। इसमें देशभर से 100 से अधिक नर्सिंग अधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में शैक्षणिक सत्रों के साथ सम्मान समारोह भी आयोजित हुए। मेडिकल कॉलेज की बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अनुपमा वर्मा ने दोनों अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।