फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आठ जून को होगी संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। किसानों की अनदेखी को लेकर किसान संयुक्त मोर्चा ने नाराजगी जताई है। किसान संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक सरदार जगजीत सिंह ने डल्लेवाल ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर 8 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक बड़ी महापंचायत की जाएगी। इसमें किसानों की समस्याओं को जोर-शोर से उठाया जाएगा। यह जानकारी उन्होंने रविवार को कैंट स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारवार्ता के दौरान दी।
विज्ञापन

वार्ता में उन्होंने सरकारी आंकड़ों, नीतियों और किसानों की वर्तमान दुर्दशा पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के सभी प्रमुख किसान संगठनों के साथ गंभीर और विस्तृत चर्चा हुई है। सभी ने सर्वसम्मति से माना है कि देश में कृषि संकट गहराता जा रहा है और किसानों को आर्थिक बर्बादी से बचाने के लिए एमएसपी गारंटी कानून की बहाली के लिए एक और बड़े और निर्णायक आंदोलन की तुरंत आवश्यकता है।
उन्होंने सरकारी नीतियों पर प्रहार करते हुए कहा कि हाल ही में उत्तर प्रदेश में आलू किसानों को उनकी उपज का सही दाम (लागत मूल्य) न मिलने के कारण आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाना पड़ रहा है। इसका ताजा और दुखद उदाहरण अलीगढ़ में दो आलू उत्पादक किसानों द्वारा की गई आत्महत्या है। प्रीपेड स्मार्ट मीटरों से गरीब, मजदूर और किसान बुरी तरह त्रस्त है। इन सभी जन-विरोधी मुद्दों को लेकर 8 जून को पश्चिम उत्तर प्रदेश में एक बड़ी महापंचायत की जाएगी, जिसके स्थान की घोषणा जल्द ही तय करके कर दी जाएगी।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (आजाद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नितिन बालियान ने चेतावनी दी कि जब तक सरकार इन डिजिटल मीटरों को उतरवाकर पुराने मीटर बहाल नहीं कर देती, तब तक हमारा यह लोकतांत्रिक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर भाकियू महात्मा टिकैत, भाकियू सर छोटूराम, भाकियू लोकहित, संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा समेत तमाम संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें