फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में एनएसएस सशक्त माध्यम : डॉ. मंजू सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की समीक्षा बैठक हुई। मुख्य अतिथि विशेष कार्याधिकारी व राज्य संपर्क अधिकारी एनएसएस डॉ. मंजू सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उनमें नेतृत्व व सेवा भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. मंजू सिंह व विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय निदेशालय एनएसएस के युवा अधिकारी राजेश तिवारी रहे। समन्वयक एनएसएस डॉ. दुष्यंत चौहान ने स्वागत उद्बोधन किया। डॉ. मंजू सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, नए नियमों और पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान पौधरोपण भी किया गया। विश्वविद्यालय के निदेशक (शोध) प्रो. बीरपाल सिंह की मौजूदगी में डॉ. रानू अग्रवाल, डॉ. सीपी सिंह ने अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें