फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा, अनुशासन और नेतृत्व का सशक्त माध्यम है एनएसएस : डॉ. चौहान

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में मौजूद स्वयंसेवक एवं छात्र स्रोत सं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय रात्रि विशेष शिविर का समापन समारोह उत्साह के साथ हुआ। सप्ताह भर चले शिविर में स्वयंसेवकों ने विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की।

समापन समारोह में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. डीके चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोनू सिंह ने उन्हें पौधा व शॉल भेंटकर सम्मानित किया। डॉ. चौहान ने कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना को व्यक्तित्व निर्माण का एक सशक्त माध्यम बताया। डॉ. मोनू सिंह ने शिविर की आख्या प्रस्तुत करते हुए प्राचार्य प्रो. विनीता राठी व सहयोगी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। स्वयंसेवकों ने शिविर के दौरान श्रमदान, स्वच्छता अभियान और जागरूकता रैलियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने पत्तियों से खाद इकाई की आधारशिला रखी। कृषि विशेषज्ञ वक्ता डॉ. जितेंद्र आर्य ने जैविक कचरे से खाद बनाने की प्रक्रिया व उसके पर्यावरणीय लाभ बताए। समारोह में स्वयंसेवकों ने गीत, नृत्य और नाटकों से स्वच्छता, नारी सशक्तिकरण व नशा मुक्ति के संदेश दिए। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर कार्यालय सहायक करतार सिंह को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें