फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बंदरों को पकड़कर शिवालिक के जंगल में छोड़ा जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अब बंदरों को पकड़कर शिवालिक के जंगल में छोड़ा जाएगा
विज्ञापन

मेरठ। लॉकडाउन से पहले महानगर के बंदरों को पकड़कर सहारनपुर शिवालिक के जंगल में छोड़ने की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई थी। नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया का कहना है कि अब वन विभाग से बंदर पकड़ने की अनुमति मिल गई है। सफाई निरीक्षक समेत चार लोगों की टीम गठित कर बंदर पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान सात जुलाई तक चलेगा। टीम में शामिल कर्मचारी बंदरों को पकड़ने के बाद जियो टैगिंग करेंगे। वहीं, बंदरों को पकड़ते समय और शिवालिक वन क्षेत्र में छोड़ते समय वीडियोग्राफी करेंगे। नगर आयुक्त ने कहा कि टीम शहर के प्रत्येक वार्ड में बंदर पकड़ने पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें