फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस रिसाव होने से मोदीपुरम क्षेत्र में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
गैस रिसाव होने से मोदीपुरम क्षेत्र में हड़कंप
विज्ञापन

मोदीपुरम। पुलिस चौकी के समीप शनिवार देर रात सीएनजी के सिलिंडरों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। ट्रक पलटने से सिलेंडर में गैस रिसाव शुरू हो गया। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। गनीमत रही कि आग नहीं लगी।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी वाणी लोजिस्टिक के डायरेक्टर दीपक डबास ने बताया कि उनका चालक लोकेंद्र शनिवार देर रात सीएनजी के सिलिंडरों से भरा ट्रक लेकर गाजियाबाद से मुजफ्फरनगर जा रहा था। मोदीपुरम चौकी के पास पहुंचने पर चालक संतुलन खो बैठा। जिससे ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। इससे वहां हड़कंप मच गया और हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं, गैस रिसाव होने की जानकारी पाकर पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची। उन्होंने मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां पहुंच गईं। हालांकि आग नहीं लगी। ट्रक के वहां रहने तक आसपास पुलिस ने किसी को नहीं आने दिया। ट्रक जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, ट्रक मालिक ने थाने में तहरीर दी है। हादसे में चालक लोकेंद्र को मामूली चोट आई है। उधर, थाना पुलिस का कहना है कि संतुलन बिगड़ जाने से ट्रक पलट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें