फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कांग्रेस नेता के बेटे ने बोला "पप्पू" 

Fri, 30 Jun 2017 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
कांग्रेस नेता के बेटे की फेसबुक वॉल से ली गई पोस्ट। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांग्रेस से निलंबित जिलाध्यक्ष विनय प्रधान के बाद अब पार्टी के वरिष्ठ नेता रमेश धींगड़ा के बेटे दिपांशु धींगड़ा ने फेसबुक पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पप्पू लिखी पोस्ट डालकर हलचल मचा दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दीपांशु ने एफबी पर डाली पोस्ट में लिखा ‘पप्पू मुक्त कांग्रेस और कांग्रेस मुक्त भारत’। इससे पहले पप्पू संबोधन वाली पोस्ट डालने को लेकर विनय प्रधान को जिलाध्यक्ष पद से निलंबित कर दिया था। इस संबंध में दीपांशु ने कहा कि 15 साल से वे अपने पिता की वजह से कांग्रेस का झंडा उठाए घूम रहे थे। आरोप लगाया कि राहुल गांधी से पार्टी नहीं संभल रही, वो देश को क्या संभालेंगे। जब भी कोई महत्वपूर्ण मुद्दा देश में होता है तो वे विदेश चले जाते हैं।

कार्यकर्ताओं की इज्जत पार्टी में नहीं है। उधर, दीपांशु के पिता रमेश धींगड़ा का कहना है कि इस पोस्ट से उनका कोई लेना-देना नहीं है। यह दीपांशु का निजी विचार हो सकता है। राहुल गांधी उनके नेता हैं, वे उनके सम्मान में कोई कमी नहीं आने देंगे। उसने ऐसा किसके कहने पर किया, वे नहीं जानते। 
विज्ञापन


‘पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे विनय प्रधान’
मेरठ। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष एवं प्रभारी जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा किशनी ने प्रेस कांफ्रेंस में आरोप लगाया कि विनय प्रधान लंबे समय से पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे। वे पार्टी में रहकर अपने हित साध रहे थे। आरोप लगाया कि विनय ने राहुल गांधी पर टिप्पणी कर सभी कांग्रेसियों की भावनाएं आहत की थीं। जिलाध्यक्ष रहते हुए दक्षिण सीट से प्रत्याशी को अपनी मर्जी से उतारा ताकि दूसरी पार्टी के प्रत्याशी एवं रिश्तेदार को आसानी से जिताया जा सके। इसकी शिकायत एक पूर्व विधायक ने राहुल गांधी से की थी। विनय पर पार्टी सदस्यता शुल्क का पैसा भी जमा नहीं कराने का आरोप लगाया।

सभी आरोप बेबुनियाद
वहीं, विनय प्रधान ने सभी आरोप बेबुनियाद बताते हुए कहा कि वे एकमात्र ऐसे जिलाध्यक्ष रहेे हैं जिन्होंने सदस्यता शुल्क का सबसे ज्यादा डेढ़ लाख रुपया डीडी के माध्यम से जमा कराया है। किशनी तो 50 हजार रुपये भी जमा नहीं करा सके। इसके अलावा पार्टी ऑफिस की रिपेयर पर 6 लाख से ज्यादा खर्च किया, जो पार्टी ने अभी तक नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें