फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक ही पृष्ठ पर होंगे किसी भी धनराशि के स्टांप

विज्ञापन
विज्ञापन
अब एक ही पृष्ठ पर होंगे किसी भी धनराशि के स्टांप
विज्ञापन

मेरठ। अब ई-स्टांप के चलते स्टांप पेपर में धोखाधड़ी के मामले पूरी तरह खत्म हो जाएंगे। स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के प्रतिनिधियों की कलक्ट्रेट स्थित विकास भवन में गोष्ठी हुई। इस दौरान ई-स्टांप विक्रेताओं की समस्याओं का समाधान भी किया गया।
गोष्ठी में सहायक आयुक्त स्टांप विजय कुमार तिवारी ने बताया कि बैनामे में नकली स्टांप के मामले सामने आते रहे हैं। इसे दृष्टिगत रखते हुए ई-स्टांपिंग नीति को प्रोत्साहित किया जा रहा है। ई-स्टांप से एक ही पृष्ठ पर किसी भी धनराशि का स्टांप आ सकता है। इसमें आईएन नंबर एवं बार कोड दिया गया है। गोष्ठी के मुख्य अतिथि उपायुक्त स्टांप डॉ. केपी पांडेय ने कहा कि ई-स्टांप को बढ़ावा देने से कंप्यूटर दक्ष नवयुवक और युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। इस संबंध में आवेदन पत्र अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को देना होगा। स्टॉक होल्डिंग शाखा प्रबंधक सौविक सरकार ने बताया कि उत्तर प्रदेश स्टांप नियमावली 1942 के अनुज्ञप्ति धारक स्टांप विक्रेता ही ई-स्टांप बेच पाएंगे। इसके लिए प्राधिकृत संग्रह केंद्र या एसीसी नियुक्त किए जा रहे हैं। अभी तक जनपद में 38 स्टांप विक्रेताओं को एसीसी बनाया गया है। पीएनबी सहित अन्य बैंकों में भी ई-स्टांप दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारी अधिकारी निमिष कौशिक ने बताया कि सरकार ने निबंधन शुक्ल दो से घटाकर एक प्रतिशत कर दिया है। इससे अल्प एवं मध्यम आय वर्ग के लोगों को भी बचत हुई है। दूसरी तरफ, राजस्व में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग द्वारा पंजीकृत लेखपत्रों का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया है। निबंधन शुल्क की ऑनलाइन व्यवस्था होने से बिचौलियों की भूमिका भी पूरी तरह समाप्त हो गई है। स्टॉक होल्डिंग कॉरपोशन ऑफ इंडिया लिमिटेड नए स्टांप विक्रेेताओं को जोड़कर उनके प्रशिक्षण की भी व्यवस्था कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें