फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नदियों को बचाने के लिए काम करेंगी शूटर दादियां, श्रमदान कर पौधे लगाए

Sat, 14 Dec 2019 12:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खतौली (मुजफ्फरनगर)
विज्ञापन
शूटर दादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गांव अंतवाड़ा में नागिन नदी (काली नदी) के उद्गम स्थल पर पहुंची प्रसिद्ध शूटर दादी चंद्रो तोमर एवं प्रकाशी तोमर ने कहा कि शूटिंग में तो उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाया है लेकिन अब नदियों को बचाने के लिए काम करेंगी। उन्होंने नदी के उद्गम स्थल पर श्रमदान किया और पौधे लगाए। शूटर दादियों से मिलने के लिए आसपास के गांवों में लोग भी मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन


बागपत के जौहड़ी गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय शूटर चंद्रो तोमर एवं प्रकाशी तोमर ने कहा कि उन्होंने 60 साल की उम्र में निशानेबाजी सीखनी शुरू की थी। मेहनत और लगन से निशानेबाजी में निपुण होकर अंतरराष्ट्रीय शूटर बनकर देश का नाम रोशन किया। इसी तरह से नीर फाउंडेशन के निदेशक रमनकांत त्यागी की मेहनत रंग लाई। 

वर्षों पहले अस्तित्व खो चुकी अंतवाड़ा की नागिन नदी को, जिसे काली पूर्वी के नाम से भी जानते हैं, पुनर्जीवित किया है। वे भी अब नदियों को बचाने के लिए काम करेंगी। उन्होंने नदी की जलधारा को देखकर कहा कि नीर फाउंडेशन ने एक सराहनीय कार्य किया है। नदी को जिंदा करने की अच्छी पहल है। 
विज्ञापन


नदियों को बचाने की हम सबकी जिम्मेदारी बनती है। आज नदियों का पानी दूषित हो चुका है। उनमें गिरने वाले नालों से आने वाले दूषित पानी को सरकार को रोकना चाहिए, जिससे नदियों में स्वच्छ पानी की जलधारा बहती रहे तथा देशवासियों को इनका लाभ मिलता रहे। उन्होंने नदी के उद्गम स्थल पर पौधरोपण करने के बाद श्रमदान भी किया। 

अंतवाड़ा में होगी फिल्म की शूटिंग 
देहाती फिल्मों के कलाकार विकास बालियान ने नागिन नदी के उद्गम स्थल पर पहुंच कर नदी की स्वच्छ जलधारा को देखा। कहा कि वह जल्द ही यहां देहाती फिल्म की शूटिंग करेंगे। नागिन नदी के उद्गम को देहाती फिल्मों में दर्शाया जाएगा। उन्होंने नदी की स्वच्छ धारा को देखकर कहा कि जल ही जीवन है।

भूजल स्तर गिरता जा रहा है, जिससे आने वाले समय में हमें कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। नदियों से हमारा जीवन है। नदी को दूषित होने से बचाना तथा इसको पुनर्जीवित करने में सहयोग करना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस दौरान प्रधान पति जितेंद्र कुमार उर्फ पटवारी, मोनू, वेदपाल, सेठपाल, सचिन कुमार, धनपाल, राजबीर सिंह एडवोकेट, शालिनी, शुभम कौशिक, बाबा रतन सिंह आर्य, प्रताप गुर्जर, बाबूराम गुर्जर, सुरेशपाल आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

शूटर दादियों को देखने भीड़ उमड़ी
अंतवाड़ा गांव में अंतर्राष्ट्रीय शूटर दादियों चंद्रो तोमर व प्रकाशी तोमर को देखने को बारिश के मौसम में भी ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। नीर फाउंडेशन के निर्देशक रमनकांत त्यागी ने पूर्व में ही शूटर दादियों का कार्यक्रम निश्चित किया था। कुछ युवाओं ने उनके साथ सेल्फी एवं फोटो भी लिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें