फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सेल्फी वाले डाक टिकट से अपनों को भेजें संदेश, माई स्टैंप सुविधा जल्द होगी शुरू

Sat, 15 Dec 2018 10:30 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
post office - फोटो : Demo photo
विज्ञापन

डाक टिकट पर अभी तक आपने गांधी, नेहरू, पटेल, आंबेडकर या ऐसी ही किसी महान विभूति की फोटो देखी होगी। लेकिन अब डाक टिकट पर ग्राहक अपनी फोटो भी लगवाकर पत्र भेज सकेंगे। युवाओं को रिझाने के लिए डाक विभाग जल्द ही माई स्टैंप सेवा शुरू करने जा रहा है।

विज्ञापन


यह जानकारी मेरठ दौरे पर आए बरेली परिक्षेत्र के डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने दी। उन्होंने कहा कि मेरठ कैंट प्रधान डाकघर में जल्द ही माई स्टैंप सुविधा  उपलब्ध कराई जाएगी। डाक निदेशक ने बताया कि माई स्टैंप के लिए डाकघर में एक फार्म भरकर उसके साथ अपनी फोटो और 300 रुपये जमा करने होंगे। 

काउंटर खोलने की तैयारियां शुरू
डाक निदेशक ने कहा कि युवाओं के बीच सेल्फी का क्रेज बढ़ रहा है। ऐसे में उनकी सेल्फी भी माई स्टैंप के तहत डाक टिकट पर स्थान पा सकती है। मेरठ मंडल के प्रवर डाकघर अधीक्षक पीडी रैगर ने बताया कि मेरठ कैंट प्रधान डाकघर में माई स्टैंप काउंटर खोलने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें