फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अब मेरठ में भी स्क्वैश खेलेंगे खिलाड़ी

विज्ञापन
गेम सिटी एरेना में तैयार किए गए स्क्वैश कोर्ट
विज्ञापन
गेम सिटी एरेना में पहली बार बनाए तीन स्क्वैश कोर्ट, कई इनडोर गेम्स होगे शुरू
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। अब मेरठ में भी खिलाड़ी स्क्वैश का लुत्फ उठा सकेंगे। खिलाड़ियों के लिए किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना में तीन स्क्वैश कोर्ट तैयार किए गए हैं। जल्द ही यह सभी कोर्ट खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध होंगे। इसके अलावा बारिश में भी खिलाड़ी क्रिकेट का आनंद उठा सकेंगे। इसके लिए भी इनडोर व्यवस्था की गई है।
भारतीय टीम वर्ल्ड स्क्वैश चैंपियनशिप, एशियन गेम्स समेत कई इवेंट में हिस्सा लेती है। हाल ही में सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भी खेल मंत्रालय की ओर से 10 स्क्वैश खिलाड़ियों की सूची जारी की गई है। इसके बावजूद अभी तक मेरठ में यह गेम शुरू नहीं हो सका था, लेकिन अब इसकी शुरूआत हो जाएगी।
विज्ञापन

एक सप्ताह में मेरठ इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना के प्रबंधक नलिन अग्रवाल ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से क्रिकेट के अलावा यहां अन्य खेलों की शुरूआत भी करना चाहते थे। स्क्वैश यहां कहीं भी नहीं और काफी संख्या में यहां से खिलाड़ी नोएडा व अन्य जिलों में खेलों के लिए जाते हैं। अब वह यहां गेम सिटी एरेना में इस खेल को खेल सकेंगे। तीन कोर्ट यहां तैयार कराए गए हैं इसमें सिर्फ पॉलिश का कार्य बाकी है इसके बाद यह कोर्ट खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

बारिश में क्रिकेट की भी व्यवस्था
एक इनडोर हॉल भी बनाया गया है। इसमें युवा क्रिकेट का भी लुत्फ उठा सकेंगे। शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश के दिन काफी संख्या में लोग खेलना पसंद करते हैं। इस बीच बारिश के दौरान मैच या अन्य खेल नहीं होते थे। अब इनडोर गेम्स की व्यवस्था हो गई है। यहां बारिश के दौरान भी युवा क्रिकेट व अन्य खेलों का आनंद उठा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें