फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के लिए अब ऑरेंज अलर्ट जारी, सेना हर स्थिति में तैयार

Fri, 14 Jul 2017 05:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
सेना हर स्थिति में तैयार
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा को लेकर सैन्य क्षेत्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट के नियमों और निर्देशों के मुताबिक सेना हर परिस्थिति में पूरी तरह तैयार रहेगी। औघड़नाथ मंदिर से लेकर व्हीलर क्लब तक के अलावा एक खास क्षेत्र और सड़क पर विशेष चौकसी बरती जाएगी। 
विज्ञापन


सेना ने पुलिस-प्रशासन के साथ कांवड़ यात्रा को लेकर संयुक्त योजना बनाई है। औघड़नाथ मंदिर पर चौकसी बरतने के अलावा कैंट के कई क्षेत्र संवेदनशील हैं। यहां सेना के महत्वपूर्ण ठिकाने हैं। कांवड़ियों के वेश में असामाजिक तत्व गड़बड़ी न कर दे, इस पर खास नजर रहेगी। कैंट क्षेत्र में एक रूट और कुछ सड़कों पर ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। क्षेत्र और  सड़क का नाम सुरक्षा कारणों से नहीं दिया जा रहा है।

क्या है ऑरेंज अलर्ट

कांवड़ यात्रा शुरू
ऑरेंज अलर्ट सामान्य अलर्ट से गंभीर है। इसमें आम लोगों को दिक्कत नहीं होगी। लेकिन हर आने-जाने लोगों पर सेना बारीकी से नजर रखेगी। किसी भी घटना की स्थिति में सेना जवाब देने के लिए तैयार होगी। क्षेत्र में सेना का मूवमेंट रहेगा। ब्लू अलर्ट में सामान्य निगरानी रहती है। रेड अलर्ट में सेना की सख्ती से आम लोगों को भी कुछ परेशानी होती है। बीच-बीच में लोगों को रोक कर चेकिंग की जाती है। कैंट में पहले से ब्लू अलर्ट है। कांवड़ यात्रा के दौरान सैन्य इलाके के एक निश्चित क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।  

गांधी बाग में तीन दिन न जाएं घूमने 
गांधी बाग में मार्निंग और इवनिंग वॉक करने वाले तीन दिन न जाएं। कैंट बोर्ड सीईओ राजीव श्रीवास्तव के मुताबिक 19 से 21 जुलाई तक गांधी बाग बंद रहेगा। लोगों कम आने की वजह से यह कदम उठाया जा रहा है। पिछले दो साल से कांवड़ यात्रा के दौरान ट्रैफिक रुकने के लिए कारण दो तीन दिन के लिए गांधी बाग को बंद किया जाता है।
विज्ञापन

कांवड़ मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन से निगरानी

कांवड़ लाते भोले
आतंकी हमले का इनपुट मिलने के बाद कांवड़ यात्रा मार्ग पर बृहस्पतिवार को सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पुलिस, पीएसी और आरएएफ के अलावा एटीएस भी सतर्कता बरत रही है। सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। शिविरों पर पुलिस अफसरों ने खास नजर रखने की बात कही है। 

हरिद्वार से मुजफ्फरनगर तक कांवड़ियों की संख्या बढ़ने लगी है। जिसको लेकर मेरठ पुलिस ने जनपद में भी भारी पुलिस फोर्स कांवड़ मार्ग पर तैनात कर दी है। फिलहाल पुलिस का ज्यादा मूवमेंट सरधना के नानू नहर पर है। सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने बताया कि जलाभिषेक के 3-4 दिन पहले हेलीकॉप्टर से कांवड़ मार्ग और संवेदनशील इलाकों की निगरानी होगी। उस वक्त कांवडियों की संख्या ज्यादा होगी। वहीं, पुलिस अफसरों ने कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर लगाने वालों की रिपोर्ट प्रशासन से ली है। शिविरों की पुलिस तलाशी लेगी। शुक्रवार सुबह से दिल्ली रोड, नानू नहर पर कांवडियों की भीड़ बढ़ेगी। पुलिस अफसरों ने पांच टीमें बनाई हैं, जोकि सादी वर्दी में निगरानी करेंगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें