फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सामान्य मरीजों की भी होगी एंटीजन जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अब सामान्य मरीजों की भी होगी एंटीजन जांच
विज्ञापन

मेरठ। सरकारी अस्पतालों में अब सामान्य मरीजों की भी एंटीजन जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि अभी तक जिन मरीजों में लक्षण थे, उनकी ही जांच कराई जाती थी। अब निर्देश हैं कि जिन मरीजों में लक्षण भी नहीं हैं और वह सामान्य बीमारी के इलाज के लिए अस्पतालों में आए हैं, उनकी भी एंटीजन जांच कराई जाए। दरअसल, पिछले कुछ दिन से जांच कम हुई है। अब उसे और बढ़ाने की कोशिश की जा रही है, ताकि कोरोना पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।
इस बीच जिले में 15 नए मरीज मिलने से मरीजों की कुल संख्या 21,141 हो गई है। सक्रिय केस 573 हैं, इनमें से 70 लोग होम आइसोलेशन में हैं। वहीं, मंगलवार को कैंट स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में शिविर लगाकर 300 लोगों की कोरोना की जांच की गई। सभी की एंटीजन रिपोर्ट निगेटिव है। इन सभी के सैंपल आरटी पीसीआर जांच के लिए माइक्रोबायोलॉजी लैब भेजे गए हैं, जिसकी रिपोर्ट बाद में आएगी।
विज्ञापन

एक वृद्धा की मौत
आंकड़ों में शामिल
शास्त्री नगर की महिला की मेडिकल कॉलेज में हुई मौत को तो स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना मृतकों की सूची में शामिल कर लिया, लेकिन सरधना की वृद्धा को कोरोना मृतकों की सूची में शामिल नहीं किया है। जिला सर्विलांस अधिकारी प्रशांत कुमार का कहना है कि सरधना की वृद्धा की कोरोना से मौत की सूचना स्वास्थ्य विभाग को अब तक नहीं मिली है। हो सकता है उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई हो।
'मेरा नाम भी सूची में शामिल करा दीजिए'
मेरठ। 'मेरा नाम भी वैक्सीन लगवाने वालों की सूची में शामिल करा दीजिए।' स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के पास अब उन स्वास्थ्यकर्मियों के इस तरह के फोन आ रहे हैं, जिन्होंने पहले डर की वजह से अपना नाम नहीं लिखवाया था।
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मियों को सबसे पहले टीके लगाए जा रहे हैं और सभी को पोर्टल पर अपनी जानकारी अपडेट करनी थी। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि कुछ स्वास्थ्य कर्मी ऐसे रहे जिन्होंने अपनी जानकारी पोर्टल पर अपलोड नहीं की। अब वे टीकाकरण कराने वालों की सूची में अपना नाम दर्ज कराना चाहते हैं, जो संभव नहीं है।
ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें