फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 12 अप्रैल को हो सकता है नौचंदी मेले का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
अब 12 अप्रैल को हो सकता है नौचंदी मेले का उद्घाटन
विज्ञापन

मेरठ। ऐतिहासिक नौचंदी मेले का 22 मार्च को प्रस्तावित उद्घाटन फिलहाल टल गया है। कोरोना पर जंग जीती तो उद्घाटन 12 अप्रैल को भव्य ढंग से किया जाएगा। यह निर्णय शुक्रवार को नौचंदी मेला कमेटी की अध्यक्ष एवं महापौर सुनीता वर्मा ने किया। उनका कहना है कि देश पहले है नौचंदी मेला बाद में। कोरोना संक्रमण महामारी घोषित हो चुका है। महानगर की जनता को पहले कोरोना के संक्रमण से लड़ना है। शासन-प्रशासन से सलाह करने के बाद यह निर्णय किया गया है। मेले का उद्घाटन 12 अप्रैल को होगा। वह भी कोरोना पर फतेह होने पर। बता दें कि ऐतिहासिक नौचंदी मेले का उद्घाटन होली के बाद दूसरे रविवार को होता है। इस बार 22 मार्च को निश्चित किया था। पूरा विश्व कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में है। कोरोना ने महामारी का रूप ले लिया है। जिस कारण कार्यक्रम निरस्त किया है। हालंाकि अभी नौचंदी मेले के आयोजन पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें