फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मेरठ बनेगा सेफ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। महिलाओं को शत-प्रतिशत सुरक्षा का भरोसा दिलाने के लिए अब जिले को सेफ सिटी बनाने का प्लान तैयार कराया जा रहा है। इस संबंध में बुधवार को कमिश्नरी सभागार में कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम ने सात विभागों के अधिकारियों को आठ दिन में एक्शन प्लान रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सरकार ने मंडल के मेरठ एवं नोएडा समेत प्रदेश के कई शहरों को सेफ सिटी के रूप में विकसित करने का निर्णय किया है। उन्होंने नगरायुक्त, पुलिस व अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों को आठ दिन में एक्शन प्लान रिपोर्ट (एपीआर) बनाने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने कहा कि शहर के मुख्य चौराहों एवं अन्य स्थानों पर लगाए जाने वाले सीसीटीवी के लिए पुलिस विभाग स्थान व अनुमानित बजट का आंकलन कर आख्या दें। जिससे एमडीए की अवस्थापना निधि से यह कार्य कराने के प्रयास किए जा सकें। उन्होंने नगरायुक्त से शहर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक बूथ की सूची तैयार करने के लिए कहा है। वहीं, एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में संचालित आशा ज्योति केंद्र में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा संबंधी सुविधाओं एवं समीपवर्ती थाने आदि को समाहित कर मोबाइल एप बनाया जाए।
महिला शौचालयों का हो सर्वे
उन्होंने सिटी ट्रांसपोर्ट से कहा कि शहर में सभी शिक्षण संस्थाओं, स्कूलों एवं कॉलेजों के समीप बस स्टॉप हों। वहीं, सभी सरकारी कार्यालयों व प्राइवेट संस्थानों में भी अलग से महिला शौचालय हों। इसके लिए सर्वे कराकर रिपोर्ट तैयार की जाए। यहां जिलाधिकारी के. बालाजी, अपर आयुक्त रजनीश राय, एमडीए सचिव प्रवीणा अग्रवाल, नगरायुक्त अरविंद चौरसिया, एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव, एमडी मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट विजय कुमार, आरएम यूपीएसआरटीसी केके शर्मा, सीओ पुलिस पूनम सिरोही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें