मेरठ। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत वार्षिक विवरणी दाखिल करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। इससे मेरठ में जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों को राहत मिलेगी। मेरठ टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री संजीव गुप्ता ने बताया कि जीएसटी अधिनियम के तहत ऐसे छोटे व्यापारी जो समाधान योजना के अंतर्गत आते हैं, उनके द्वारा वर्ष 2019-20 की वार्षिक विवरणी दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 जुलाई से बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है। हालांकि जीएसटी विभाग ने अभी तक जीएसटी पोर्टल पर फार्म उपलब्ध नहीं कराया है। तिथि बढ़ने के बाद व्यापारियों ने राहत की सांस ली।