फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेती की निगरानी के लिए ड्रोन मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। अब खेती की निगरानी ड्रोन के जरिए होगी। सभी बारह ब्लॉक में अलग-अलग ड्रोन से निगरानी की तैयारी है। फिलहाल पांच ड्रोन मेरठ को मिल गए हैं। राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि 5 अप्रैल को मिशन निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, लखनऊ को पत्र लिखकर जनपद मेरठ के लिए 12 ड्रोन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था। इसके सापेक्ष अभी पांच ड्रोन दिए गए हैं।
विज्ञापन

वाजपेयी ने बताया कि जनपद मेरठ में कुल 12 विकास खंड हैं और हर विकास खंड के लिए एक ड्रोन की आवश्यकता है। राज्य सरकार द्वारा प्राथमिकता के आधार पर 5 ड्रोन उपलब्ध करा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 28 मई को विशेष सचिव कृषि विभाग ओमप्रकाश वर्मा द्वारा अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश के लिए भारत सरकार से 1183 ड्रोन की मांग की गई थी, उत्तर प्रदेश शासन के लिए भी केंद्र सरकार से 731 शेष दोनों की स्वीकृति प्राप्त होते ही जनपद मेरठ को आठ और ड्रोन दिए जाएंगे। वाजपेयी ने कहा कि यह पहल जिले के किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आधुनिक तकनीक के माध्यम से कृषि निगरानी, संसाधनों का समुचित उपयोग और उत्पादकता में वृद्धि संभव हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें