अब दस तक गन्ना घोषणापत्र भर सकेंगे किसान
मेरठ। गन्ना घोषणापत्र भरने से रह गए काफी किसानों को देखते हुए गन्ना विभाग ने एक बार फिर घोषणापत्र भरने की तिथि बढ़ा दी है। अब किसान 10 दिसंबर तक अपना घोषणापत्र भर सकेंगे। यह जानकारी उप गन्ना आयुक्त मेरठ परिक्षेत्र राजेश मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि पहले गन्ना घोषणापत्र भरने की अंतिम तिथि 30 नवंबर थी। जो किसान जानकारी नहीं देगा तो उसका गन्ना सट्टा बंद कर दिया जाएगा।