फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट के सेक्टर 2 में आज से लगेंगे नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट के सेक्टर 2 में बृहस्पतिवार से नोटिस चस्पा किए जाएंगे। नोटिस जारी करने के साथ ही टीम यहां के कमजोर भवनों की जांच भी करेगी। इधर सेटबैक को लेकर आवास एवं विकास परिषद के कार्यालय में बुधवार को व्यापारियों की आवास आयुक्त के साथ बैठक हुई। इसमें एडीएम सिटी तथा एसपी सिटी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस बैठक में यह बताया गया कि बृहस्पतिवार से सेक्टर 2 शास्त्री नगर में सेटबैक तोड़ने के लिए नोटिस लगाए जाएंगे और जो मकान कमजोर हैं उनकी जांच की जाएगी। तिरंगा बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया कि आवास विकास परिषद ने व्यापारियों की मांग मान ली है। उन्होंने बताया कि नोटिस में पूर्व की तारीख अंकित नहीं होगी। जिस दिन व्यापारियों के संस्थान पर नोटिस लगाए जाएंगे उस दिन की तिथि नोटिस पर अंकित की जाएगी। इससे सभी व्यापारियों को जवाब देने के लिए पूरे 15 दिन मिल जाएंगे।
पूर्व पार्षद एवं पार्षद पति संजीव पुंडीर ने बताया कि बीते दिनों आए मुख्यमंत्री के विशेष सलाहकार अवनीश अवस्थी से मांग रखी थी कि कुछ मकान बहुत ज्यादा कमजोर स्थिति में हैं। उन्होंने बताया कि इस बात पर भी ध्यान दिया है एवं एक टीम गठित की है जो यह जांच करेगी की मकान में सेटबैक दिया जा सकता है या नहीं। अधिकारियों ने कहा कि निर्धारित समय अवधि में व्यापारी नोटिस का जवाब देते हुए अपना पक्ष रखें जो भी समस्या होगी उसका निराकरण किया जाएगा। बैठक में एडीएम सिटी, एसपी सिटी के साथ ही पूर्व पार्षद वीरेंद्र शर्मा बिल्लू, राधा गुप्ता, पूर्व पार्षद सतीश गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बता दें कि सेक्टर 2 में ही महिलाएं सेटबैक छोड़ने के विरोध में धरने पर बैठी थीं। बीते शुक्रवार को सांसद अरुण गोविल के धरना स्थल पर आकर आश्वासन देने के बाद उन्होंने धरना स्थगित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें