फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मतदाता पुनरीक्षण में 15 हजार लोगों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नोटिस मिलने के बाद मतदाता ब्लॉक सभागार में सुनवाई के लिए पहुंचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहटा। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ द्वारा फॉर्म भरते समय वर्ष 2003 का डाटा उपलब्ध न कराने वाले मतदाताओं को अब नोटिस जारी किए गए हैं। इसके तहत सरूरपुर और रोहटा ब्लॉक में कुल करीब 15 हजार मतदाताओं को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस भेजे गए हैं। नोटिस मिलने के बाद मतदाता ब्लॉक सभागार में सुनवाई के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिन मतदाताओं के नामों की मैपिंग नहीं हो सकी थी, उन्हें प्रशासन की ओर से नोटिस जारी कर संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा सुनवाई की जा रही है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को रोहटा ब्लॉक सभागार में नायब तहसीलदार सतीश कुमार ने बीएलओ के साथ मिलकर मतदाताओं की सुनवाई की। नायब तहसीलदार ने बताया कि सभी बूथों के अनुसार सुनवाई की व्यवस्था की गई है। सुबह से ही ब्लॉक कार्यालय में बने कक्षों में नोटिस प्राप्त मतदाताओं की भीड़ लगी रही। लोग नोटिस के साथ अपने सहायक दस्तावेज लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी तक सभी नोटिसों की सुनवाई पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें