फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पीवीवीएनएल के अधिकारियों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। डीजल गाड़ियों के टेंडर में अनियमितता के मामले में पीवीवीएनएल एमडी समेत तीन अधिकारियों को इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से नोटिस जारी किया गया है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से डीजल गाड़ियां मुहैया करवाने के लिए जारी किए गए टेंडर में अनियमितताओं के आरोपों पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 12 सितंबर को प्रक्रिया पर रोक लगाने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर निवासी निखिल त्यागी की फर्म भूमि एंटरप्राइजेज की ओर से अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल प्रथम, विक्टोरिया पार्क मेरठ द्वारा मार्च 2025 में 24 डीजल गाड़ियों और ड्राइवरों को किराए पर लेने के लिए जारी निविदा के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसी प्रक्रिया को लेकर कुछ शिकायतें की गई थीं। इसी मामले में टेंडर पर रोक लगा दी गई थी। इसके बावजूद भी संबंधित ठेकेदार की गाड़ियों का लगातार प्रयोग किया जाता रहा। अब हाईकोर्ट ने अधीक्षण अभियंता अभिषेक सिंह, मुख्य अभियंता गुरजीत सिंह और प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता को अवमानना नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें