दौराला। नगर पंचायत दौराला की बंजर भूमि खसरा संख्या 10 में 108 वर्गमीटर पर कब्जा करने वाले व्यक्ति को अधिशासी अधिकारी करिश्मा सिंह ने नोटिस जारी किया।
करिश्मा सिंह ने नोटिस जारी करते हुए बताया कि कस्बा निवासी जोगेंद्र ने भूमि पर कब्जा कर टिन शेड डाल रखा है। उसे जल्द कब्जा छोड़ने के लिए कहा गया है। यदि, कब्जा नहीं छोड़ा गया तो नगर पंचायत अपनी ओर से कार्रवाई कर कब्जा हटवाएगी। साथ ही कार्रवाई में आने वाला खर्च भी कब्जाधारी से वसूला जाएगा।