दौराला। कपसाड़ निवासी ठाकुर यशपाल सिंह सोम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और सरधना विधानसभा की कई समस्याएं उनके समक्ष रखी। मुख्यमंत्री ने जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। ठाकुर यशपाल सिंह सोम ने विधानसभा में डिग्री कॉलेज बनवाने, सकौती रेलवे स्टेशन पर मुख्य ट्रेनों के ठहराव और विकास योजनाओं की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने गंभीरता से उनकी मांगों को सुना, साथ ही आश्वासन दिया कि जल्द सभी मांगों पर कार्य होगा। यशपाल सिंह सोम ने कहा कि भाजपा बिना भेदभाव कार्य कराने में विश्वास रखती है। कहा कि जल्द उनके द्वारा रखी गई मांगों को मुख्यमंत्री पूरा करेंगे।