फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल मार्केट: व्यापारियों को नोटिस जारी, अरुण गोविल पहुंचे, महिलाओं के छलके आंसू, सांसद बोले-सरकार आपके साथ

Fri, 24 Apr 2026 11:48 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट में व्यापारियों को नोटिस देने की कार्रवाई शुरू हो गई है। आवास विकास परिषद की सात टीमें मौके पर पहुंचीं और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इस बीच सांसद अरुण गोविल को सेंट्रल मार्केट में देख महिलाएं भावुक हो गई।

विज्ञापन
सेंट्रल मार्केट में पहुंचे सांसद अरुण गोविल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट में दुकानों और मकानों को बचाने के लिए महिलाओं का चल रहा धरना शुक्रवार को 15वें दिन भी जारी है। गुरुवार को हालांकि शासन के उच्चाधिकारियों के साथ हुई सकारात्मक वार्ता के बाद आंदोलनकारियों के तेवर कुछ नरम पड़ते नजर आए। महिलाओं ने सरकार पर भरोसा जताते हुए राहत की उम्मीद जताई है।

विज्ञापन


इसी बीच शुक्रवार सुबह से ही आवास विकास परिषद की टीम ने सेंट्रल मार्केट में व्यापारियों को नोटिस देने की कार्रवाई शुरू कर दी, जिससे इलाके में हलचल तेज हो गई।

सेंट्रल मार्केट में धरना दे रही महिलाओं के बीच सांसद अरुण गोविल पहुंचे। महिलाओं ने रोते हुए अपनी पीड़ा सुनाई, जिस पर सांसद ने भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ है और समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP Weather: अगले 72 घंटे का हीट वेव अलर्ट, तापमान 45°C तक पहुंचने का अनुमान, पढ़ें-कब मिलेगी राहत

नोटिस चस्पा करती टीम - फोटो : अमर उजाला
सात टीमों ने शुरू की नोटिस की कार्रवाई
शुक्रवार सुबह आवास विकास परिषद की सात अलग-अलग टीमों ने सेंट्रल मार्केट क्षेत्र में पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। सबसे पहले आरटीओ रोड क्षेत्र की कई दुकानों को नोटिस दिए गए। कार्रवाई के दौरान विरोध की आशंका को देखते हुए सेक्टर-2 में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई के चलते बाजार क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

14वें दिन भी जारी रहा महिलाओं का धरना
सेंट्रल मार्केट में अपनी दुकानों और घरों को बचाने के लिए महिलाएं पिछले 14 दिनों से धरने पर बैठी हुई हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, आवास एवं विकास परिषद के चेयरमैन पी. गुरु प्रसाद और आवास आयुक्त डॉ. बलकार सिंह ने व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी थीं।

अधिकारियों ने व्यापारियों से जरूरी दस्तावेज भी एकत्र किए और समाधान का आश्वासन दिया। इसी के बाद धरना स्थल पर आंदोलनकारियों का रुख कुछ नरम दिखाई दिया। वहीं आज सुबह से महिलाएं फिर से धरने पर पहुंच गईं।
विज्ञापन

मलिाओं का धरना व नोटिस चस्पा करती टीम - फोटो : अमर उजाला
सांसद अरुण गोविल पहुंचे
नोटिस की कार्रवाई और पुलिस तैनाती के बीच इलाके में अरुण गोविल के मौके पर पहुंचे।  
सेंट्रल मार्केट में चल रहे धरने के बीच शुक्रवार को मेरठ के सांसद अरुण गोविल महिलाओं के बीच पहुंचे। सांसद को देखते ही कई महिलाएं भावुक हो गईं और अपनी दुकानों व घरों को बचाने की गुहार लगाते हुए रो पड़ीं।

सांसद ने महिलाओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि सरकार उनकी समस्या को गंभीरता से ले रही है और समाधान निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

सांसद बोले-मैं भगवान नहीं, आपका भाई-बेटा हूं
महिलाओं को शांत कराते हुए सांसद ने कहा, मैं कोई भगवान नहीं हूं, मैं आपका भाई-बेटा हूं और आपके परिवार का ही हिस्सा हूं। सरकार आपके साथ है और हम सब मिलकर इसका रास्ता निकालने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि व्यापारियों और स्थानीय लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित समाधान खोजा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें