फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी से परेशान कारीगर ने फांसी लगाई

Mon, 05 Dec 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लिसाड़ी गेट क्षेत्र के हुमायूं नगर में फर्नीचर कारीगर ने रविवार शाम फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि कारीगर नोटबंदी के चलते आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।
विज्ञापन

हुमायूं नगर गली-6 में फर्नीचर कारीगर शादाब (30) पुत्र कय्यूम परिवार के साथ जमीलुद्दीन प्रधान के घर किराए पर रहता था। रविवार दोपहर शादाब परिवार के साथ लिसाड़ीगेट में एक शादी में गया था। परिवार को वहीं छोड़कर शाम को वह घर चला गया और फांसी लगाकर जान दे दी। देर शाम पत्नी घर लौटी तो शादाब को फांसी पर लटका देख उसकी चीख निकल गई। सूचना पर यूपी 100 और लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची।

मौके से मिला सुसाइड नोट
पुलिस के अनुसार मौके से अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट बरामद किया गया। जिसमें टूटी फूटी भाषा में लिखा था कि मेरा नाम शादाब है। नोटबंदी के चलते खुले पैसे न होने पर मैं परेशान था। वहीं, परिजनों ने आरोप लगाया कि शादाब का बैंक में खाता नहीं था। शादाब के पास पांच सौ के 15 हजार के नोट थे। जिनके न बदलने पर उसे एक-एक पैसे की परेशानी हो रही थी। जिसको लेकर शादाब तनाव में था। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। वहीं, इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट चंद्रभान यादव ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। सुसाइड नोट की जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें