मेरठ। तीन दिन के अवकाश के बाद यस बैंक में खाताधारकों को आसानी से कैश दिया गया। बैंक के एटीएम से भी कैश निकला। जिससे खाताधारकों ने राहत की सांस ली। छह मार्च को यस बैंक पर रिजर्व बैंक की पाबंदी लगा देने के बाद खाताधारकों में टेंशन बढ़ गई थी। जिसके अगले दिन मेरठ की दोनों ब्रांच में लंबी कतारें लग गई थीं।
हालांकि गढ़ और दिल्ली रोड स्थित ब्रांच में कतार लगने के बाद भी यस बैंक के खाताधारकों को कोई परेशानी नहीं होने दी गई। जिला समन्वयक अंकित अग्रवाल ने बताया कि सभी खाताधारकों को कैश की व्यवस्था की गई है। वहीं, एटीएम से भी कैश निकासी की व्यवस्था की गई है। होली से पहले ही यस बैंक ने अपने खाताधारकों को ई-मेल भेजकर एटीएम चलने की सूचना दी थी। हालांकि अभी तक इंटरनेट बैकिंग सेवा बहाल नहीं की गई। जिससे खाताधारक अपनी ईएमआई ट्रांसफर नहीं कर पा रहे हैं।